आज 16 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई

 


एक संकमित महिला की भोपाल में उपचार के दौरान मौत


10 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए


वर्तमान में कुल एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 123 है


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आज 16 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। पॉजीटिव व्यक्तियों में इछावर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम धामन्दा के के 9, आष्टा अन्तर्गत 4, कोठरी के 2 तथा जावर एवं मानाखेड़ी से 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। बुदनी विकासखंड अन्तर्गत बकतरा में 1 तथा बुदनी में 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजीटिव की संख्या 123 हो गई है। नसरुल्लागंज निवासी एक संक्रमित महिला की भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। महिला के पॉजीटिव पाए जाने के उपरांत उसे सीहोर से भोपाल उपचार के लिए रेफर कर दिया था जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जिले में अब तक 8 पॉजीटिव व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसमें 4 महिला तथा 4 पुरुष शामिल हैं।


आज 10 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के उपरांत कोविड केयर सेंटर सीहोर से डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें 3 सीहोर शहरी क्षेत्र से तथा 2 नसरुल्लागंज, आष्टा से 1 एवं इछावर के 4 लोग शामिल हैं। डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में 3 महिला तथा 7 पुरुष शामिल हैं। अब तक कुल 94 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।


आज 134 व्यक्तियों के  सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। जिसमें से सीहोर से 36, नसरुल्लागंज के 9!