फिर कोरोना का प्रहार
आज 15 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई
आज 26 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए
वर्तमान में कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 111,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि, आज 15 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सीहोर के नेहरु कॉलोनी से 1, वैशाली नगर से 7 तथा दांगी कॉलोनी से 2 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बुदनी विकासखंड से 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजटिव आई है जिसमें कमलाकुंज कॉलोनी के 4 तथा 1 रेहटी का शामिल है।
जिले में वर्तमान में पॉजीटिव /एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 111 है। आज 26 व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में सीहोर के 14, नसरुल्लागंज के 7, आष्टा के 2, बुदनी के 2, इछावर का 1 व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक 220 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है।
जिले में अब तक 12 कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
आज 108 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। जिसमें बुदनी के 18 तथा सीहोर के 31, बिलकिसगंज के 6, अहमदपुर के, आष्टा के 5, इछावर के 3, नसरुलागंज के 15, अमलाहा के 2 सैम्पल शामिल है। आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है। सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 343 है जिसमें से 12 की मृत्यु हो चुकी है 220 स्वस्थ् होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 111 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। आज कुल 108 सैंपल जांच हेतु लिए गए। जिले से अब तक कुल 5337 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 4345 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। आज 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 620 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 29 है।